धर्मेंद्र से लेकर मनोज कुमार तक… साल 2025 में इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा

साल 2025 मनोरंजन जगत के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, शादियां और नई खुशखबरियां आईं, वहीं दूसरी ओर इस साल ने इंडस्ट्री को गहरे जख्म भी दिए। 2025 में कई दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और फिल्म जगत को शोक में डुबो दिया।
मनोज कुमार

निधन: 4 अप्रैल 2025
‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार को देशभक्ति से जुड़े दमदार किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
मुकुल देव

निधन: 23 मई 2025 | आयु: 54 वर्ष
लंबी बीमारी के बाद मुकुल देव का निधन हुआ। उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया।
शेफाली जरीवाला

निधन: 28 जून 2025 | आयु: 42 वर्ष
‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।
जुबीन गर्ग

निधन: 19 सितंबर 2025
बॉलीवुड और असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक जुबीन गर्ग के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा।
वरिंदर सिंह घुम्मन

निधन: 9 अक्टूबर 2025
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए वरिंदर सिंह घुम्मन एक्टर और बॉडीबिल्डर दोनों रूपों में पहचाने जाते थे।
पंकज धीर

निधन: 15 अक्टूबर 2025 | आयु: 68 वर्ष
टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज धीर का निधन हुआ।
असरानी

निधन: 20 अक्टूबर 2025 | आयु: 84 वर्ष
कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स के लिए मशहूर असरानी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
सतीश शाह

निधन: 25 अक्टूबर 2025
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले सतीश शाह का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
सुलक्षणा पंडित

निधन: 6 नवंबर 2025
दिग्गज अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित लंबी बीमारी के बाद दुनिया से विदा हो गईं।
कामिनी कौशल

निधन: 14 नवंबर 2025 | आयु: 98 वर्ष
बॉलीवुड की सबसे वरिष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार कामिनी कौशल का शांतिपूर्ण निधन हुआ।
धर्मेंद्र

इन सब स्टार्स के जाने का दुख खत्म भी नहीं हुआ था और इस बीच हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन ने सभी को तोड़कर रख दिया. बीती 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हुआ था. धर्मेंद्र के निधन से अभी भी पूरा देश गम में हैं. बीती 8 दिसंबर को उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी थी और एक बार फिर उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गई थीं. धर्मेंद्र को भी आखिरी बार फिल्म इक्कीस में देखा जाएगा.






