Haryana Holiday List 2026 : हरियाणा में 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी: साल में 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Haryana Holiday List 2026 : हरियाणा सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों में लागू होने वाले सार्वजनिक अवकाशों, प्रतिबंधित अवकाशों, परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत अवकाशों और विशेष दिवसों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 में विभिन्न श्रेणियों को मिलाकर कुल 124 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अवकाशों को चार अनुसूचियों में विभाजित किया गया है।
अनुसूची-1: राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holidays Haryana)
वर्ष 2026 में सभी शनिवार और रविवार के अतिरिक्त घोषित प्रमुख राजपत्रित अवकाश इस प्रकार हैं:
- 23 जनवरी – सर छोटू राम जयंती / बसंत पंचमी
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
- 4 मार्च – होली
- 23 मार्च – शहीदी दिवस (भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव)
- 26 मार्च – रामनवमी
- 31 मार्च – महावीर जयंती
- 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती / बैसाखी
- 27 मई – ईद-उल-जुहा (बकरीद)
- 17 जून – महाराणा प्रताप जयंती
- 29 जून – संत कबीर जयंती
- 31 जुलाई – शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस
- 28 अगस्त – रक्षाबंधन
- 4 सितंबर – जन्माष्टमी
- 23 सितंबर – हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस
- 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर – दशहरा
- 26 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 9 नवंबर – विश्वकर्मा दिवस
- 24 नवंबर – गुरु नानक देव जयंती
- 25 दिसंबर – क्रिसमस
जो त्यौहार शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं, उन्हें अलग सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया गया है। इनमें गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस, हरियाणा दिवस और दिवाली शामिल हैं। यह भी पढ़ें : – Haryana Recruitment News : हरियाणा में ग्रुप-C चालकों के लिए कॉमन सेवा नियम लागू करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव
अनुसूची-2: प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays)
राजपत्रित अवकाशों के अतिरिक्त, सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारी इस सूची में से अपनी पसंद के कोई भी तीन अवकाश ले सकेंगे।
प्रमुख प्रतिबंधित अवकाश:
- 12 फरवरी – गुरु ब्रह्मानंद जयंती / महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
- 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
- 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
- 25 मई – महर्षि कश्यप जयंती
- 18 जून – गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस
- 26 जून – मुहर्रम
- 15 अगस्त – हरियाली तीज
- 26 अगस्त – मिलाद-उन-नबी
- 29 अक्टूबर – करवा चौथ
- 15 नवंबर – छठ पूजा
- 14 दिसंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
- 26 दिसंबर – शहीद उधम सिंह जयंती
- अनुसूची-3: परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत अवकाश
- (न्यायिक न्यायालयों को छोड़कर)
- इनमें प्रमुख अवकाश शामिल हैं:
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
- 4 मार्च – होली
- 21 मार्च – ईद-उल-फितर
- 1 अप्रैल – बैंक खातों का वार्षिक समापन
- 14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती
- 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
- 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
- 24 नवंबर – गुरु नानक देव जयंती
- 25 दिसंबर – क्रिसमस
अनुसूची-4: विशेष दिवस (कोई अवकाश नहीं)
वर्ष 2026 में कई महापुरुषों की जयंती व स्मृति दिवस विशेष दिवस के रूप में मनाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- 23 जनवरी – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 11 अप्रैल – महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
- 31 मई – अहिल्याबाई होलकर जयंती
- 31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
- 22 नवंबर – वीरांगना झलकारी बाई जयंती
- 20 दिसंबर – महाराजा शूरसैनी जयंती
इन अवसरों पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा, लेकिन सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर इन महान विभूतियों को स्मरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें : – Haryana will have 23 districts. हरियाणा में अब 22 की बजाए होंगे 23 जिले, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा






