Trending Newsआज की ख़बरउतर प्रदेश

IMD Weather Alert UP : UP में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

IMD Weather Alert UP/ 29 दिसम्बर 2025 : उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। लगातार बढ़ती ठंड, भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश के तुरंत बाद बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने (UP) प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है

मौसम विभाग की चेतावनी बनी वजह

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP) के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

 

घने कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा

घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) शून्य के करीब पहुंच गई है, जिससे स्कूली वाहनों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार (UP) ने एहतियातन यह फैसला लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button