14 साल बाद टूटा जय भानुशाली–माही विज का रिश्ता! खुद किया अलग होने का ऐलान, बोले– ‘इस कहानी में कोई विलेन नहीं’

Jay Bhanushali Mahi Vij Separation News : टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। 14 साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि खुद जय भानुशाली ने 4 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए की।
जय और माही ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए बताया कि यह फैसला उन्होंने शांति, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ लिया है। दोनों ने साफ कहा कि “इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और न ही कोई नेगेटिविटी।”
बच्चों के लिए साथ रहेंगे जय–माही
अपने नोट में कपल ने लिखा,आज हम ज़िंदगी के सफर में अलग-अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। हमारे बच्चे – तारा, खुशी और राजवीर – हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि वे अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छे माता-पिता और सबसे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। कपल ने लोगों से अपील की कि इस फैसले को ड्रामा की नजर से न देखें, बल्कि इसे शांति और समझदारी का फैसला समझें।
दोस्ती और सपोर्ट रहेगा कायम
जय और माही ने यह भी साफ किया कि अलग होने के बाद भी वे एक-दूसरे का सम्मान करेंगे, सपोर्ट करेंगे और दोस्त बने रहेंगे। नोट के अंत में उन्होंने फैंस से प्यार, दया और सम्मान की उम्मीद जताई।
2011 में हुई थी शादी
जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी।
-
2017 में उन्होंने राजवीर और खुशी को गोद लिया
-
2019 में उनकी बायोलॉजिकल बेटी तारा का जन्म हुआ
सोशल मीडिया पर यह कपल अक्सर अपने बच्चों के साथ खुशहाल तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहा है।
प्रोफेशनल लाइफ
प्रोफेशनल फ्रंट पर,
-
जय भानुशाली इन दिनों रियलिटी शोज और लाइव इवेंट होस्टिंग में व्यस्त हैं
-
वहीं माही विज ने हाल ही में टीवी शो ‘सहर होने को है’ से छोटे पर्दे पर वापसी की है






