Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशपंजाब

दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल बरी: भगवंत मान ने कही बड़ी बात”

दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े विवादित केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस निर्णय को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने की योजना बनाई है।

कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल का बयान:

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:
“आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है, सच ही जीतता है।”

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी इस मौके पर कहा कि “इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।”

भगवंत मान का रिएक्शन:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अदालत ने केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में बरी कर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “माननीय अदालत का यह निर्णय सच्चाई को सबके सामने लाने वाला है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी उजागर होगी।”

AAP के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी कहा कि यह निर्णय दर्शाता है कि किस तरह से बीजेपी और केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि “कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं। यह आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि सच्चाई की जीत है।”

अमन अरोड़ा ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ जब किसी सिटिंग सीएम को जेल में डाला गया। उन्होंने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगने के लिए कहा।

AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी नेताओं को तोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस केस की जांच में शामिल अधिकारियों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button