मनोरंजन

चॉकलेटी ब्वॉय पर आया Laapataa Ladies की ‘जया’ का दिल?

अभिनेता रोहित सराफ (Rohit Saraf) ने साल 2016 में फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में वो आलिया भट्ट के भाई के किरदार में नजर आए थे।

इसके बाद से एक्टर ‘हिचकी’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘लूडो’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हालांकि उनको सबसे ज्यादा पहचान प्राजक्ता कोली के साथ सीरीज मिसमैच्ड (Mismatched) से मिली।

इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था नाम
इसके बाद से एक्टर का नाम भी उनके साथ जुड़ा की दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि प्राजक्ता शादी करके एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं वहीं इधर रोहित की लाइफ में भी एक नई हसीना की एंट्री हो चुकी है।

लापता लेडीज से किया था डेब्यू
खबर है कि रोहित कथित तौर पर अपनी फिल्म ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की को-एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं। प्रतिभा ने किरण राव निर्देशित ‘लापता लेडीज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मूवी में उन्होंने जया का किरदार निभाया था।

सूत्र ने बताया,”प्रतिभा और रोहित फिलहाल एक-दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। उनके बीच गहरा कॉम्फर्ट लेवल है। दोनों जल्दबाजी में अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते और चीजों को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दे रहे हैं।” हालांकि प्रतिभा और रोहित में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

इसी साल रिलीज होगी सीरीज
‘द रिवोल्यूशनरीज’ संजीव सान्याल की नॉन फिक्शनल बुक ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है। यह सीरीज 1857 के भारतीय विद्रोह के वर्षों बाद, 1912 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध हुए संघर्ष पर केंद्रित है। इस शो में भुवन बाम, जेसन शाह, प्रतीक मोटवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। ये अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button