
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी मेडिकल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 169 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 166 अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए हैं। पोस्ट कोड 25003 के तहत गत 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2025 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन हुआ था। इसके बाद 2 मार्च से सात मार्च तक डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुई। अब शनिवार को राज्य चयन आयोग ने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया।





