आज की ख़बरखेल

IPL 2026 में झारखंड का जलवा, धोनी समेत ये सात खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

झारखंड के लिए आईपीएल 2026 खास मायने रखता है, क्योंकि राज्य के 6 युवा खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे। क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज आज से हो रहा है और इसके साथ ही पूरे देश में क्रिकेट का खुमार चरम पर पहुंचने वाला है। यदि महेंद्र सिंह धोनी को भी इसमें जोड़ लिया जाए, तो यह संख्या उनके प्रसिद्ध जर्सी नंबर की तरह 7 हो जाती है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इस प्रदर्शन का असर आईपीएल चयन में भी दिखा है, जहां कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। इस सीजन में सभी की नजरें इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी, जो अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करने उतरेंगे।

सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान ईशान किशन की है, जो इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम को खिताब दिलाने के बाद उनका आत्मविश्वास चरम पर है और वे शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 166 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए डेथ ओवरों में टीम को मजबूती दी। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। टूर्नामेंट में 303 रन और 18 विकेट लेकर वे मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे, जिससे उनकी उपयोगिता और बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button