Filmy-MovieViral News

42 की उम्र में Karishma Tanna बनने वाली हैं मां

दिव्यांका त्रिपाठी और सुरभि ज्योति के बाद एक और अदाकारा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। वह चार महीने के बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। यह अदाकारा हैं करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)।

टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं करिश्मा तन्ना शादी के चार साल बाद एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी की थी।

करिश्मा तन्ना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
अब शादी के चार साल बाद करिश्मा तन्ना के घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने सोमवार को एक प्यारे पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें करिश्मा और वरुण मॉम एंड डैड की टोपी पहनकर पोज दे रहे हैं। फोटोज में बेबी शूज भी नजर आ रहा है।

अगस्त में पहले बच्चे का करेंगी स्वागत
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने रिवील किया कि उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान कब आने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अगस्त के महीने में पहले बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, “एक छोटा-सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा- अगस्त 2026।”

सेलेब्स ने दी बधाई
करिश्मा तन्ना के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। करिश्मा तन्ना, खुशी कपूर, जैस्मिन भसीन, भूमि पेडनेकर, दिलजीत कौर समेत टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने करिश्मा और वरुण को बधाई दी। फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

करिश्मा तन्ना का वर्क फ्रंट
नागिन सीरियल से मशहूर हुईं करिश्मा तन्ना ने टीवी के साथ बॉलीवुड और ओटीटी में भी काम किया है। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म संजू में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो मिलेंगे, कुसुम, शरारत, बाल वीर, नागिन 3 जैसे टीवी शोज में काम कर चुी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूप वेब सीरीज से तारीफें बटोरी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button