आज की ख़बरआर्थिक

7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लांच कर दिया है। फोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपए है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन समेत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए 21 अप्रैल से उपलब्ध होगा। यह फोन फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैपलिंग रेट है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2 दिनों तक चल सकती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5300mm² एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम लगा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई के साथ आता है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग से लैस किया गयाई है। यह फोन Armorshell प्रोटेक्शन से भी लैस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button