खेल

चौथी जीत के साथ पंजाब टॉप पर, वानखेड़े में किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया

आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। वानखेड़े मैदान पर टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में पहली बार क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था और डिकॉक ने इस मौके को भुनाते हुए केवल 53 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 196 रन बनाए। वहीं, पंजाब ने 196 रन का टारगेट 16.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इस जीत से पंजाब प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर आ गया। टीम के पास नौ अंक हो गए हैं।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है और पंजाब की मुंबई पर यह लगातार तीसरी जीत है। रन चेज कर रही पंजाब की टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 139 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।

अर्शदीप का आईपीएल में विकेट का शतक

मुंबई। आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अच्छी लय में नजर नहीं आए थे। चार मैचों में दो ही विकेट उनको मिले थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में कहर बरपाया। पहले ओवर में रयान रिकेल्टन के सामने सिर्फ एक रन देने वाले अर्शदीप ने उन्हें अगले ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। इसी के साथ अर्शदीप के विकेटों की संख्या आईपीएल में 100 हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button