
नई दिल्ली। Airtel ने अपने ग्राहकों को महंगाई का झटका दिया है। एक ओर जहां कंपनी ने 799 रुपए वाला रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर 859 रुपए वाला प्लान महंगा कर दिया है। पहले Airtel के 799 रुपए वाले प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5GB डेटा मिलता था, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है। वहीं 859 रुपए वाले प्लान में 84 दिनों के लिए रोज 2GB डेटा मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 899 रुपए हो गई है। नए 899 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं।
हालांकि, पहले वाले 859 रुपए के प्लान में RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी शामिल था, जिसमें हर महीने 80 रुपए तक का कैशबैक मिलता था। नए Airtel प्लान में यह अतिरिक्त फायदा नहीं दिया जा रहा है, यानी यूजर्स को अब ज्यादा कीमत देकर कम बेनिफिट मिल रहा है। अगर यूजर्स 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो उनके पास एक ऑप्शन 1,029 रुपए वाले प्लान का है। इस प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। 899 रुपए के प्लान की तुलना में ये ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्लान के रूप में दिखाई देता है।






