आज केकेआर के खिलाफ हार का सिलसिला तोडऩे उतरेगा लखनऊ

लगातार हार झेल रही लखनऊ सुपर जायंट््स का सामना रविवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 38वें मैच में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में संघर्ष कर रही हैं और उनका भविष्य एक अहम मोड़ पर खड़ा है, लेकिन दोनों की मौजूदा स्थिति बिल्कुल अलग है।
लखनऊ लगातार चार हार से जूझ रही है और प्वाइंट््स टेबल में नीचे खिसकती जा रही है, जबकि कोलकाता इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। लखनऊ अपनी लगातार हार के सिलसिले को रोकने के लिए बेताब है। वहीं, कोलकाता अपनी नई मिली लय को बरकरार रखने के लिए उत्सुक है। ऐसे में यह मैच दबाव और वापसी के बीच एक जबरदस्त मुक़ाबले का गवाह बनेगा। एक टीम के लिए यह मैच उनकी किस्मत पलटने की शुरुआत साबित हो सकता है, तो वहीं दूसरी टीम के लिए यह उनकी मौजूदा मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।






