draft

बी .के.एम. विश्वास स्कूल में नन्हे बच्चों ने मनाई पूल पार्टी

बी.के.एम. विश्वास स्कूल में किंडरगार्टन के बच्चों के लिए विशेष पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे पूल पार्टी कॉस्ट्यूम पहनकर खूब आनंद लिया। बच्चों ने पानी में खेलते हुए मस्ती की और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विद्यालय परिसर हंसी और खुशियों से गूंज उठा। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

इस पूल पार्टी का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और आनंद का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए और उन्होंने इस अवसर  का भरपूर आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button