पुलिस ने सैक्टर 38ए/डी सर्च ऑपरेशन चलाया
आपराधिक घटनाओं को देखते हुए थाना 39 पुलिस का बड़ा एक्शन।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बड़ा एक्शन लेते हुए थाना 39 पुलिस की टीम ने वीरवार को सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया। यह सर्च ऑपरेशन अभियान सैक्टर 38ए/डी में चला।इस सीएएसओ सर्च ऑपरेशन की देखरेख एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार कर रहे थे। जबकि इस ऑपरेशन का नेतृत्व थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 29 जेल जमानत पर रिहा हुए लोगों को वेरिफाई किया। 6 बीसी को वेरिफाई, 7 लावारिश मोटर साईकिले पुलिस ने अपने कब्जे में ली,10 संदिग्धों के खिलाफ धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नशे के खिलाफ भी पूरी तरह से अपना शिकंजा कस रखा है।
सब-डिवीजन के 74 पुलिस अधिकारियों ने लॉजिस्टिक सहायता (तालिबान,मोटर साइकिल,और पीसीआर वाहन) के साथ उक्त ऑपरेशन में भाग लिया।इस ऑपरेशन के दौरान जेल/जमानत से रिहा हुए लोगों को वेरिफाई करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।थाना 39 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि यूटी पुलिस के सीनियर आला अधिकारियो के आदेशों के चलते आगे भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।





