खेल

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली. कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट उनके दो छूटे कैच रहे.

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली. कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट उनके दो छूटे कैच रहे.

आईपीएल 2026 सीजन में आरसीबी ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए एक बार फिर खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है. आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जीत की मजबूत नींव रख दी. मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए. उन्होंने टीम की खराब फील्डिंग को हार का बड़ा कारण बताया, क्योंकि रजत पाटीदार के एक नहीं बल्कि दो आसान कैच छोड़ दिए गए थे. इसके बाद गुजरात मैच में वापसी नहीं कर सकी.

पाटीदार के कब-कब छूटे कैच ?

दरअसल, जब रजत पाटीदार 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब पारी के 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई. हालांकि, जोस बटलर और कुलवंत खेजरोलिया गेंद को सही तरीके से जज नहीं कर सके और कैच छूट गया. इसके बाद पाटीदार ने चौका लगाया और फिर तीसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने लेग साइड बाउंड्री पर उनका कैच टपका दिया. इस तरह पाटीदार को 20 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button