आज की ख़बरहरियाणा

विश्वास फाउंडेशन ने आयुर्वेदिक जों के सत्तू द्वारा भयंकर गर्मी को कुचलने के लिए विश्व में उठाया पहला कदम

पंचकूला 9 जून 2026। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसे में विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से गर्मी से जूझ रहे हजारों राहगीरों व लोगों को राहत देने के लिए पंचकूला सेक्टर 16 के लेबर चौक पर जों के सत्तू की छबील लगाई। छबील सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि बढ़ती गर्मी और प्रकृति असंतुलन के चलते हालात चिंताजनक हो गए है। इन हालातों में रंग- केमिकलों से बने शरबतों द्वारा शारीरिक गर्मी को दूर करना अत्यंत कठिन है, इसी विचार को लेते हुए साध्वी जी ने आयुर्वेदिक ऋषियों द्वारा बताए गए अत्यंत गुणकारी जों के सत्तू से बनी छबील को जनता के लिए सर्वसाधारण में वितरित करवाया।

जौ के सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, यूरिक एसिड को कम करने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है व किडनी संबंधित रोग, पित्त विकार, लू लगना, गर्मी के कारण होने वाले सभी रोग, समस्त प्रकार के खून संबंधित विकारों को जों का सत्तू आयुर्वेद के अनुसार हर लेता है। इस पुण्य सेवा के अवसर पर विश्वास फाउंडेशन के अनुयायियों ने बढ़ चढ़ के सेवा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button