Trending Newsराशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: कर्क राशि में चंद्रमा, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इस खगोलीय परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। किसी को धन लाभ और प्रमोशन के योग मिलेंगे तो किसी को विवाद और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल — मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल …

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal )

कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके चौथे भाव में है। भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है। किसी की बात से मन आहत हो सकता है। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और मौन रहें।
लकी कलर: सफेद | लकी नंबर: 4 | उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।


वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal )

आज चिंताओं से राहत मिलेगी। रचनात्मक ऊर्जा प्रबल रहेगी। कला, संगीत या लेखन में सफलता मिलेगी। माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी और छोटी यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लकी कलर: गुलाबी | लकी नंबर: 7 | उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।


मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal )

आर्थिक रूप से लाभदायी दिन रहेगा। मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यापार में अनुकूल माहौल बनेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आराम और संतुलन का दिन है।
लकी कलर: हरा | लकी नंबर: 3 | उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।


कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal )

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए दिन बेहद भावुक रहेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई प्रिय उपहार मिल सकता है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। हालांकि व्यापारियों को संयम रखना होगा।
लकी कलर: सिल्वर | लकी नंबर: 2 | उपाय: चावल और दूध का दान करें।


सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal )

आज स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान दें। गुस्से से नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ विवाद से बचें। दोपहर बाद मनोबल बढ़ेगा और मित्रों संग समय अच्छा गुजरेगा।
लकी कलर: लाल | लकी नंबर: 1 | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal )

आज धन और सफलता दोनों का योग है। मित्रों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। यात्राएं लाभदायी रहेंगी।
लकी कलर: नीला | लकी नंबर: 5 | उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।


तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal )

काम में तरक्की और पदोन्नति के योग हैं। घर और दफ्तर में सामंजस्य रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
लकी कलर: सफेद | लकी नंबर: 6 | उपाय: सफेद वस्त्र दान करें।


वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal )

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। वाणी में संयम रखें। शाम को दोस्तों संग बाहर घूमने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें।
लकी कलर: भूरा | लकी नंबर: 9 | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।


धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal )

काम में देरी और निराशा हो सकती है। नए काम की शुरुआत न करें। खानपान में ध्यान दें। अधिक खर्च से बचें। मौन रहना और संयम रखना लाभकारी रहेगा।
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 8 | उपाय: केसर का तिलक लगाएं।


मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal )

धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। स्वादिष्ट भोजन और सुंदर वस्त्रों का लाभ मिलेगा।
लकी कलर: ग्रे | लकी नंबर: 10 | उपाय: विष्णु मंदिर जाएं और तुलसी चढ़ाएं।


कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal )

काम में सफलता और यश प्राप्त होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। दोपहर बाद मनोरंजन और खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग समय अच्छा गुजरेगा।
लकी कलर: आसमानी | लकी नंबर: 11 | उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।


मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal )

विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अध्ययन में प्रगति और रिश्तों में स्थिरता आएगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं।
लकी कलर: नारंगी | लकी नंबर: 12 | उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।


आज का विशेष उपाय:

मन की शांति और सफलता के लिए आज “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जाप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button