आज का राशिफल 18 नवंबर 2025: मेष, वृषभ, मिथुन और सभी राशि के लिए दिनभर की खुशखबरी और चेतावनी

आज का राशिफल 18 नवंबर 2025: मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। आज का दिन भाग्य और परिस्थितियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। जानिए 18 नवंबर 2025 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का भाग्य, स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम और परिवार के लिए शुभ व अशुभ समय।
मेष (Aries)
आज चंद्रमा सातवें भाव में होने से समाज और लोगों से सम्मान मिलेगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मित्रों के साथ आनंद मिलेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
वृषभ (Taurus)
छठे भाव में चंद्रमा होने से स्वास्थ्य और कामकाज में वृद्धि होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना आज आपको मानसिक सुकून देगा। त्योहारी सीजन में बाहर खाने-पीने से बचें।
मिथुन (Gemini)
पाँचवें भाव में चंद्रमा होने से खान-पान का ध्यान रखें। नेगेटिव विचारों से हताशा हो सकती है। लेखन और साहित्यिक काम में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अधिकारियों से विवाद से बचें।
कर्क (Cancer)
चौथे भाव में चंद्रमा होने से इमोशनल संबंध मजबूत होंगे। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। नए काम की शुरुआत टालें।
सिंह (Leo)
तीसरे भाव में चंद्रमा होने से काम में सफलता और विरोधियों पर विजय संभव है। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा या योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ भी हो सकता है। किस्मत का साथ: नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
कन्या (Virgo)
दूसरे भाव में चंद्रमा होने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मधुरवाणी से लोगों पर प्रभाव होगा। आयात-निर्यात या व्यापार में सफलता मिल सकती है। वाद-विवाद से बचें और परिवार के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
तुला (Libra)
पहले भाव में चंद्रमा आपकी कुशलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। तन और मन में ताजगी का अनुभव होगा। मित्र और परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर के खाने से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
बारहवें भाव में चंद्रमा होने से विदेश में रह रहे दोस्तों से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। कानूनी मामलों और कार्यस्थल में सतर्कता जरूरी है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
धनु (Sagittarius)
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से आर्थिक लाभ और समाज में आदर मिलेगा। परिवार में सुख और संतोष रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। अविवाहितों के विवाह के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर (Capricorn)
दसवें भाव में चंद्रमा होने से व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि और सरकारी कामों में सफलता संभव है। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
नवें भाव में चंद्रमा होने से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें। मौज-मस्ती और खर्च बढ़ेगा। विदेश से जुड़े काम सफल रहेंगे।
मीन (Pisces)
आठवें भाव में चंद्रमा होने से स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है। परिवार में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। अचानक आर्थिक लाभ से कठिनाइयाँ दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से मानसिक शांति मिलेगी।






