Al-Falah University पर बड़ी कार्रवाई: एआईयू ने रद्द की सदस्यता

अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) ने विश्वविद्यालय की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।
संस्थान का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सामने आए घटनाक्रम विश्वविद्यालय के “उचित आचरण” के अनुरूप नहीं हैं।
इसी बीच, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने भी Al Falah University को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर झूठी मान्यता संबंधी जानकारी देकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह किया।
एआईयू का बयान: “विश्वविद्यालय अब सद्भावपूर्ण स्थिति में नहीं”

एआईयू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) की सदस्यता तब तक वैध रहती है जब तक संस्था ‘सद्भावपूर्ण स्थिति’ में बनी रहती है। मीडिया में आई खबरों और तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी Al-Falah University वर्तमान में ऐसी स्थिति में नहीं है। अतः विश्वविद्यालय की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है।
एआईयू के इस फैसले के बाद Al-Falah University की वेबसाइट को भी प्रशासन ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।






