Badrinath Dham : बर्फ की सफेद चादर में लिपटा बद्रीनाथ धाम, बर्फबारी के बीच उमड़े श्रद्धालु

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। बुधवार सुबह से यहां लगातार तेज बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ठंडी नहीं पड़ी — भक्त बाबा बद्रीनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
बर्फ से ढके पहाड़ों और मंदिर की खूबसूरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं।
प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था
बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और पर्वतीय इलाकों में यात्रा करते समय मौसम की स्थिति पर नज़र बनाए रखने की अपील की है। Badrinath Dham
मौसम विभाग ने जताई बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और बारिश दोनों की संभावना बनी हुई है।
चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश और घना कोहरा छा सकता है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।Badrinath Dham
7 से 10 नवंबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
बाबा बद्रीनाथ की शीतकालीन यात्रा
बर्फबारी के बीच भी बद्रीनाथ यात्रा जारी है और श्रद्धालु दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।
मंदिर के कपाट 4 मई 2025 को खोले गए थे और नवंबर के मध्य में शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा बद्रीनाथ की विग्रह डोली को पांडुकेश्वर स्थित योग बदरी मंदिर में विराजमान किया जाएगा, जहां पूरे सर्दियों के दौरान पूजा-अर्चना की जाएगी।Badrinath Dham
-12 डिग्री तक गिरा तापमान
बद्रीनाथ धाम में ठंड अपने चरम पर है। बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान -1°C और न्यूनतम तापमान -12°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।Badrinath Dham






