Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

BIG BREAKING: चुनाव हारते ही लालू परिवार में बड़ा धमाका! रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से नाता तोड़ा, दो नाम लेकर मचाई सनसनी—कौन हैं ये लोग?

बिहार की सियासत में भूचाल ला देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में बड़ा विवाद खुलकर सामने आ गया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति छोड़ने और परिवार से संबंध तोड़ने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। RJD कार्यकर्ताओं में भी मायूसी की लहर दौड़ गई है। हालांकि, लालू परिवार की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दो नेताओं के नाम लेकर रोहिणी का बड़ा आरोप

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा: “मैं राजनीति छोड़ रही हूं। अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

Screenshot of a tweet by Rohini Acharya showing her profile picture of a woman with short hair wearing a blue outfit and text stating I am quitting politics and I am disowning my family This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do I am taking all the blame with timestamp 2:42 PM Nov 15 2025 and 10.5K views.

इस एक बयान ने RJD के गलियारों में भूचाल ला दिया है, क्योंकि जिन दो नामों का उन्होंने जिक्र किया है, वे तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

कौन हैं संजय यादव और रमीज?

 संजय यादव:

  • RJD नेता और तेजस्वी यादव के सबसे भरोसेमंद सलाहकार

  • राज्यसभा सांसद

  • पार्टी रणनीति, इमेज मैनेजमेंट और कैंपेनिंग के मुख्य चेहरे

  • तेजस्वी के इनर सर्कल का हिस्सा

 रमीज सुल्तान:

  • तेजस्वी यादव के निजी सचिवालय (PSD) के प्रमुख सदस्य

  • मुस्लिम वोट बैंक मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद के दामाद

  • तेजस्वी के साथ कई यात्राओं और कैंपेन में मौजूद रहते हैं

रोहिणी द्वारा इन दोनों पर उंगली उठाने के बाद अब सियासी तनाव और भी बढ़ गया है।

चुनावी हार के बाद रोहिणी पर लगाया गया ब्लेम

सूत्रों का दावा है कि पार्टी की खराब प्रदर्शन के लिए रोहिणी को जिम्मेदार ठहराया गया।
उन पर आरोप लगा कि:

  • परिवार के अंदरूनी विवाद सार्वजनिक हो गए

  • इससे चुनावी माहौल खराब हुआ

  • सिंगापुर जाने के बाद उनकी भूमिकाओं पर सवाल उठे

  • छपरा में प्रचार करने की उनकी इच्छा को नजरअंदाज किया गया

रोहिणी केवल राघोपुर सीट के प्रचार तक सीमित रहीं, जबकि वे कई सीटों पर जाना चाहती थीं।

“Good Luck” संदेश का भी नहीं मिला जवाब

काउंटिंग शुरू होने से पहले रोहिणी ने तेजस्वी यादव को “Good Luck” कहा, लेकिन तेजस्वी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। यह घटना भी परिवार में बढ़ते तनाव की एक संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button