Trending Newsहरियाणा

रूस भेजने वाले एजेंटों पर अनिल विज का एक्शन, पुलिस को दिए सख्त निर्देश- Haryana News

Haryana News : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के डिफेंस कॉलोनी के दो युवकों को अवैध रूप से रूस भेजने वाले दो एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

मंत्री अनिल विज रविवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने एजेंटों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी और अवैध गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराई। Haryana News

जॉर्जिया भेजने के नाम पर रूस पहुंचा युवक, दो महीने जेल में रहा

डिफेंस कॉलोनी निवासी एक शिकायतकर्ता ने बताया कि पंजोखरा साहिब और दयालबाग के दो एजेंटों ने उसे जॉर्जिया भेजने का झांसा दिया और ₹5 लाख की मांग की। शिकायतकर्ता ने रकम सौंप दी, लेकिन एजेंटों ने उसे जॉर्जिया की बजाय मक्का भेज दिया। इसके बाद उसे अवैध रूप से टूरिस्ट वीज़ा पर रूस भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक को लगभग दो महीने रूस की जेल में रखा गया, जिसके बाद उसे भारत वापस डिपोर्ट कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने एजेंटों पर ₹8.5 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। Haryana News

दूसरे युवक ने भी एजेंटों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दूसरे युवक ने भी आरोप लगाया कि वही एजेंट उसे रूस भेजने के बाद वर्क परमिट देने में असफल रहे और जब उसने संपर्क किया तो उसे धमकियां दी गईं।
बाद में रूस पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट कर दिया। युवक ने एजेंटों पर लगभग ₹9 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। Haryana News

मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त निर्देश

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला पुलिस को निर्देश दिए कि तुरंत जांच शुरू की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Haryana News

“विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगना बेहद गंभीर अपराध है। ऐसे एजेंटों को बख्शा नहीं जाएगा,” — अनिल विज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button