आर्थिक

boAt ने भारत में लांच किए अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip

नई दिल्ली। boAt ने भारत में अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip लांच किए हैं। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स खास तौर पर भारत में सुनने के माहौल के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। ओपन-ईयर ऑडियो दुनिया भर में पर्सनल ऑडियो में बढ़ रहा है और भारत में भी इसकी शुरुआत हो रही है। ओपन-ईयर ईयरबड्स अपने कंफर्ट, स्टाइलिश डिजाइन, म्यूजिक सुनने, कॉल करने या कंटेंट देखने के दौरान यूजर्स को आस-पास के माहौल से अवगत रखता है।

मेक इन इंडिया पहल के तहत boAt Lifestyle और Dixon Technologies के जॉइंट वेंचर में तैयार Airdopes ProClip को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ढाला गया है। कीमत की बात करें तो boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपए है। यह व्हाइट, ग्रे और वाइन जैसे कई कलर विकल्पों में उपलब्ध है। ये ईयरबड्स boAt की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button