Trending Newsहरियाणा

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का एक्शन मोड, अधिकारियों को लगाई फटकार – ‘जिम्मेदारी तय करो, लापरवाही नहीं चलेगी

भिवानी, 10 अगस्त 2025: हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। बरसात के बाद भिवानी जिले के कई गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “हर साल यही परेशानी होती है, फिर भी समय रहते सफाई और पानी की निकासी के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अब जवाब देना होगा कि लापरवाही किसकी थी।”

जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

भिवानी के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव दांग खुर्द, दांग कलां, सागवान, बीरण और बापोड़ा में जलभराव के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेतों में खड़ी किसानों की फसलें खराब हो गईं, घरों में पानी घुस आया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रुति चौधरी ने खुद गांवों का दौरा किया और अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे –
“कौन है जिम्मेदार? किसने साफ-सफाई और नालों की व्यवस्था में कोताही बरती? इसकी रिपोर्ट तुरंत दें।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मंत्री का अधिकारियों से सवाल-जवाब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रुति चौधरी साफ कहती नजर आ रही हैं –
“आम जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

स्थाई समाधान का वादा

सिर्फ फटकार ही नहीं, मंत्री श्रुति चौधरी ने बरसाती पानी की समस्या के स्थाई समाधान की भी बात की। उन्होंने कहा कि एक मास्टर प्लान बनाकर जलभराव की जड़ तक पहुंचा जाएगा और प्रभावित इलाकों में स्थाई निवारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समाधान की दिशा में काम शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button