Dharmendra अस्पताल में भर्ती: 89 की उम्र में नियमित जांच के लिए पहुंचे, परिवार ने कहा – “वह बिल्कुल ठीक हैं”

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सामने आई है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उनके फैंस में हलचल मच गई और सबकी दुआएं उनके साथ जुड़ गईं।
हालांकि, अब उनके परिवार और करीबी सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि Dharmendra पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें सिर्फ नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था।
परिवार का बयान: “चिंता की कोई बात नहीं”
परिवार के एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, हो सकता है किसी ने Dharmendra अस्पताल में देखा हो और अफवाह फैला दी हो। वह बिल्कुल ठीक हैं और बस अपने तय मेडिकल टेस्ट के लिए गए हैं।”
इसी तरह, इंडिया टीवी और एनडीटीवी की रिपोर्ट्स में भी बताया गया कि Dharmendra की हालत स्थिर है, और डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी उम्र को देखते हुए यह एक रूटीन हेल्थ चेकअप है। यह भी पढ़ें : – Mass Jathara OTT Release: रवि तेजा और श्रीलीला की दमदार फिल्म अब Netflix पर मचाएगी धमाल! जानें कब और कहाँ देखें
कुछ महीने पहले हुई थी आँख की सर्जरी
इस साल की शुरुआत में Dharmendra की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सर्जरी (आंख का प्रत्यारोपण) हुई थी। उस समय अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था —मैं मज़बूत हूँ, अभी भी Dharmendra में बहुत दम है। मेरे दर्शकों, मेरे प्रशंसकों — आपसे प्यार करता हूँ।
Dharmendra का अगला प्रोजेक्ट – “इक्कीस”
अभिनेता जल्द ही निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) में नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फिल्म में Dharmendra, अरुण के दादा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत हैं। फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली है और इसे मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
जल्द मनाएंगे 90वां जन्मदिन
Dharmendra 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के होने जा रहे हैं। फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयां भेज रहे हैं।
स्रोत: इंडिया टुडे, एनडीटीवी, इंडिया टीवी रिपोर्ट्स पर आधारित।






