Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

Chandigarh : कल चंडीगढ़ में 10 हजार किसान पहुंचेंगे, Punjab University बंद — पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्ट किया

Chandigarh : चंडीगढ़ कल दो बड़े प्रदर्शनों का केंद्र बनने जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्रों का आंदोलन और किसानों की बड़ी रैली के चलते शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक की स्थिति प्रभावित रहेगी। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया है।

PU में छात्रों का हंगामा, 26 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद

मंगलवार देर शाम पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गेट नंबर 2 को बंद कर धरना शुरू कर दिया। स्टूडेंट संगठनों ने 26 नवंबर को पूर्ण बंद की कॉल दी है क्योंकि अब तक PU सीनेट चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस जारी किया 26 नवंबर 2025 को पंजाब विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण विभाग बंद रहेंगे।” छात्रों ने पंजाब के 200 से अधिक कॉलेजों को चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की है। स्कूल टीचर्स फेडरेशन और पंजाब टीचर्स एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

परीक्षाओं का सेंटर बदला: अब DAV College में एग्जाम

PU ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 26 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं रद्द नहीं कीं, बल्कि परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं।

नए परीक्षा केंद्र:

DAV College, सेक्टर 10, चंडीगढ़

CHD40, CHD41, CHD43 और CHD44 में होने वाली परीक्षाएं अब DAV College में होंगी।
सिलेबस या पेपर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

10 हजार किसान आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे, MSP व अन्य मांगों पर रैली

दिल्ली किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर पंजाब के हजारों किसान आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे। सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में बड़ी रैली होगी। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने अभी तक—MSP की कानूनी गारंटी,बिजली बिल रद्द,आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की वापसी जैसी मांगें पूरी नहीं की हैं।

चंडीगढ़ में 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, कई रोड बंद

रैली और छात्रों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित:

  • कजहेड़ी चौक (सेक्टर 42/43-52/53)

  • सेक्टर 42/43 छोटा चौक

  • अटावा चौक (सेक्टर 35/36/42/43)

  • सेक्टर 43/44 लाइट प्वाइंट

  • ज्यूडिशियल अकादमी लाइट प्वाइंट

पुलिस की सलाह

  • वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

  • भीड़ वाले इलाकों से दूर रहें

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि “लॉ-एंड-ऑर्डर और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पूरा प्लान तैयार है। शहरवासियों से सहयोग की अपील है।”

चंडीगढ़ पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button