ग्रेटर नोएडा में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी; 5 मजदूर दबे, 3 को निकाला गया सुरक्षित | रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Greater Noida Building Collapse: ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। राहत की बात यह है कि इनमें से 3 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो और मजदूरों की तलाश जारी है।
सेटरिंग खोलते समय हुआ हादसा, लेंटर गिरने से मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मजदूर इमारत की सेटरिंग खोल रहे थे। अचानक लेंटर गिर गया और देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
हादसे में दबे मजदूरों में 3 को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन अलर्ट, मौके पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जैसे ही घटना की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को मिली, तुरंत रेस्क्यू टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर भेजी गई।
फिलहाल मलबे में दो और मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम तेजी से काम कर रही है






