vyaparआज की ख़बर

राम नवमी पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? दूर कर लें कंफ्यूजन; जानें BSE और NSE का फाइनल अपडेट!

जब से मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू हुआ है, तब से शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। मगर बीते 2-3 दिनों से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच 26 मार्च को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि कल शेयर बाजार (Stock Market Holidays 2026) खुला रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं।

छुट्टी रहेगी या नहीं?

राम नवमी के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इस साल के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, राम नवमी के कारण गुरुवार को बेंचमार्क इंडेक्स बंद रहेंगे। उसके बाद शेयर बाजार शुक्रवार, 27 मार्च को फिर से खुलेगा। फिर यह लगातार दो दिनों तक बंद रहेगा, क्योंकि 28 मार्च शनिवार को और 29 मार्च रविवार को पड़ रहा है।

किन-किन सेगमेंट्स में नहीं होगा कारोबार?

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शेयर बाजार के इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट भी बंद रहेंगे। हालाँकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग केवल सुबह के सत्र में बंद रहेगी और शाम के सत्र में फिर से शुरू हो जाएगी।

मार्च में और कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

26 मार्च को राम नवमी के बाद मार्च के महीने में शेयर बाजार एक और दिन बंद रहेगा। 31 मार्च को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा, क्योंकि उस दिन महावीर जयंती के चलते मार्केट बंद रहेगा।

ये है अप्रैल से दिसंबर तक की छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन त्योहार/अवसर
03-अप्रैल-2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल 2026 मंगलवार डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
01-मई-2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026 गुरुवार बकरी आईडी
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम
14-सितंबर-2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
02-अक्टूबर-2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20-अक्टूबर-2026 मंगलवार दशहरा
10 नवंबर 2026 मंगलवार दिवाली-बालीप्रतिपदा
24-नवंबर-2026 मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25-दिसंबर-2026 शुक्रवार क्रिसमस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button