Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

CM भगवंत मान बोले- हरियाणा को प्यार से सब देंगे, जबरन कुछ नहीं

कपूरथला,16 जुलाई 2025 :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कपूरथला में पवित्र काली बेईं की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पर्यावरण योद्धा संत बलबीर सिंह सीचेवाल के कार्यों की जमकर सराहना की। CM ने कहा कि संत सीचेवाल ने जिस काम को कभी नामुमकिन समझा जाता था, उसे करके दिखाया है।

पानी बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत: सीएम मान

CM मान ने जल संरक्षण की दिशा में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा, “जब हमारी सरकार आई, तब पंजाब में केवल 21% पानी ही दोबारा उपयोग हो रहा था। आज यह आंकड़ा 63% तक पहुंच गया है। हमने पुरानी नहरों, खड्डों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया है, जिससे गांवों को फायदा पहुंचा है और किसानों की समस्याएं कम हुई हैं।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे पानी की बर्बादी को रोकने में सरकार का साथ दें और इस दिशा में दूसरों को भी जागरूक करें।

हरियाणा को संदेश: प्यार से सब मिलेगा, जबरन कुछ नहीं

हरियाणा से चल रहे पानी और संसाधनों के विवाद को लेकर CM मान ने कहा, “हरियाणा हमारे भाई हैं, जो भी चाहिए, प्यार से मांगो, हम देंगे। मगर जबरदस्ती नहीं चलेगी।”
उन्होंने दोहराया कि पंजाब की प्राथमिकता अपने लोगों की भलाई है और इसी मकसद से सरकार ने 10 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज बीमा योजना शुरू की है। मरीज सिर्फ आधार कार्ड और वोटर ID लेकर अस्पताल जाए, इलाज करवाए, बाकी खर्च सरकार उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button