Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

CM सैनी का Rahul Gandhi पर तंज: “वोट चोरी नहीं, कांग्रेस को जनता ने नकारा”

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त 2025: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने रविवार को 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस और Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “वोट चोरी नहीं हुए, बल्कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।”

राहुल गांधी को लेकर सियासी हमला

 CM सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बीते 11 वर्षों में रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ा है। लेकिन जिन लोगों ने देश पर 55 साल शासन किया, वे अब अपनी हार का दोष ईवीएम या ‘वोट चोरी’ जैसे बेबुनियाद बहानों पर डालते हैं।

“किसी को बताना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हुए हैं, बल्कि उनके काले कारनामों के कारण जनता ने उन्हें नकार दिया है,” – सीएम नायब सिंह सैनी

वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर जोर

CM सैनी का Rahul Gandhi पर तंजकुरुक्षेत्र 9में आयोजित इस कार्यक्रम में CM सैनी ने वन विभाग द्वारा तैयार की गई हरियाणा वाइल्ड लाइफ मैप, कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप और पांच महत्वपूर्ण बुकलेट्स का विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

स्योंसर जंगल में होंगे जलाशय

 CM ने जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र में फैला स्योंसर जंगल करीब 11,000 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जो कैथल से लेकर पंजाब तक विस्तृत है। यहां सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की मदद से जलाशय बनाए जाएंगे ताकि जंगली जानवरों को पानी की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button