आज की ख़बरहरियाणा

एचएसआईआईडीसी सेक्टर-6 पंचकूला में किया 33 कर्मचारियों ने रक्तदान

पंचकूला 2मई 2026। भीषण गर्मियों की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए एचएसआईआईडीसी सेक्टर 6 पंचकूला द्वारा इन-हाउस रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। कैम्प में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला का एहम योगदान रहा।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में एचएसआईआईडीसी से दिव्या कमल ईडी, विशाल मागों डीजीएम, रितू नैन एसएम, दिनेश कुमार एसएम, रशपाल क्लर्क, महेश पाठक एएम, उर्मिल देवी रीसेप्शनिस्ट व अन्य स्टाफ का सहयोग अति सराहनीय रहा। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला की टीम ने इंचार्ज डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 33 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया

डॉक्टर अमित सम्मी ने बताया की कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र   देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, रणधीर सिंह, सत्य भूषण खुराना, मदन नागपाल व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button