Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे – जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम, 14 जुलाई 2025:  हरियाणवी और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार रात को गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि राहुल इस हमले में सुरक्षित बच निकले। ये वारदात CSD अपार्टमेंट, फाजिलपुर के पास हुई, जब राहुल अपनी कार में सवार होकर अपने गांव फाजिलपुर से गुजर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर एक टाटा पंच गाड़ी में सवार थे और उन्होंने बादशाहपुर-साउदर्न पेरिफेरल रोड की ओर बढ़ते वक्त राहुल की गाड़ी का पीछा करते हुए गोलियां चलाईं। राहुल ने तुरंत गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, जिससे हमलावर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सके।

पुलिस जांच में जुटी, हमले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गाड़ी की तलाश जारी है। फिलहाल हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें निजी रंजिश और पुरानी दुश्मनी जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

कौन हैं राहुल फाजिलपुरिया?

राहुल फाजिलपुरिया, जिनका असली नाम राहुल यादव है, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। ‘लैम्बॉर्गिनी’ जैसे सुपरहिट गाने से फेमस हुए राहुल युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। वे गुरुग्राम जिले के फाजिलपुरिया गांव के रहने वाले हैं।

राहुल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। साल 2023 में यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांप के ज़हर से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसमें राहुल का नाम भी उछला था।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत

2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल फाजिलपुरिया ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उन पर कार्रवाई करते हुए कुछ संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button