Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Blast : दिल्ली विस्फोट के बाद देशभर में हाई अलर्ट, बिहार-उत्तर प्रदेश-हरियाणा समेत कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी

Delhi Blast :  दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राज्यों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

बिहार में कड़ी निगरानी, टीमें अलर्ट पर

बिहार में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में जांच बढ़ा दी गई है और बस, रेलवे स्टेशन, होटल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बिहार पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, “हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और सभी जिलों में विशेष टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।” Delhi Blast

चंडीगढ़ और हरियाणा में भी सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली धमाके के बाद चंडीगढ़ पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है और सभी सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।Delhi Blast

वहीं, हरियाणा सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।Delhi Blast

केरल पुलिस प्रमुख ने जारी किए सख्त निर्देश

केरल के पुलिस प्रमुख आर. आज़ाद चंद्रशेखर ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और परिवहन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।Delhi Blast

उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी ली और पूरे राज्य में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहे।”Delhi Blast

देशभर में बढ़ी सतर्कता

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां देशभर में खुफिया इनपुट्स पर नजर रख रही हैं। मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मॉल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड्स की तैनाती की गई है।Delhi Blast

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button