Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Blast News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण विस्फोट, 8 की मौत — अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे

Delhi Blast News: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर शनिवार शाम भीषण विस्फोट हुआ। यह धमाका एक हुंडई i20 कार में हुआ, जिससे आसपास की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, NIA, NSG, SPG और FSL की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे अस्पताल और घटनास्थल

विस्फोट की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। इसके बाद वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए

अमित शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा,आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। इससे 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हुए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। NSG, NIA, FSL और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर हैं। सभी CCTV फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि,जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण नहीं होता, तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि धमाका किस कारण से हुआ। लेकिन हम किसी भी एंगल को बंद नहीं कर रहे हैं। सभी संभावनाओं की गहन जांच की जाएगी।

अमित शाह ने बताया कि विस्फोट की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्रालय ने रविवार सुबह वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है।

हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़ और एनसीआर में हाई अलर्ट

दिल्ली विस्फोट के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और एनसीआर क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।Delhi Blast News

हरियाणा पुलिस ने कहा,लोग शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो तुरंत 112 पर सूचित करें।”

राज्य में इंटर-स्टेट बॉर्डर, मॉल, होटल, पार्किंग एरिया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिलों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

जांच जारी, सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

NSG और FSL की टीमों ने विस्फोट स्थल से नमूने एकत्र किए हैं ताकि धमाके की प्रकृति और संभावित साजिश का पता लगाया जा सके। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां RDX या IED विस्फोट की संभावना पर भी विचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button