Trending NewsViral Newsदेश विदेश

Delhi Pollution: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले – “AAP ने हवा में जहर घोला”

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच राज्य के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। सिरसा ने कहा कि AAP सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में दिल्ली की हवा को लगातार जहरीला बनाया, जबकि मौजूदा सरकार पिछले सात महीनों से लगातार सुधार के लिए काम कर रही है।

सिरसा ने कहा, “10 साल तक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हवा को निरंतर गंदा किया, उसमें जहर फैलाने का काम किया। अब जब AAP की सरकार बाहर हो गई है और पिछले 7 महीनों से रेखा गुप्ता की सरकार काम कर रही है, तो वे 10 सालों की दी हुई गंदी हवा को पूछ रहे हैं कि 7 महीनों में ठीक क्यों नहीं किया गया?” Delhi Pollution

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।
सिरसा के अनुसार, “रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले 7-8 महीनों में जितनी भी ऊंची इमारतें हैं, उन पर एंटी-स्मॉग गन लगाने का काम किया है। साथ ही, जितने निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। हमने 8000 से ज्यादा इंडस्ट्रीज़ को प्रदूषण नियंत्रण मानकों के दायरे में लाकर उनके सिस्टम को दुरुस्त करने का काम किया है।” Delhi Pollution

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार “दिल्ली को सांस लेने लायक शहर बनाने” के मिशन पर गंभीरता से काम कर रही है। Delhi Pollution
सिरसा ने कहा, “दिल्ली की सरकार निरंतर काम कर रही है, लेकिन AAP की 10 साल की बर्बादी को कोई 7 महीनों में ठीक नहीं कर सकता।” Delhi Pollution

(स्रोत: मनजिंदर सिंह सिरसा कार्यालय)

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button