Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Red Fort Car Blast Updates: राजधानी दहली — लाल किले के पास कार में भीषण धमाका, 8 की मौत, जांच में जुटीं NIA-NSG टीमें

Delhi Red Fort Car Blast Updates: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 26 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। घायलों का इलाज LNJP, राम मनोहर लोहिया और अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में चल रहा है।

अमित शाह बोले — “सभी एंगल से जांच जारी है”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा,अब तक इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हुई है। जांच के लिए NIA, FSL और NSG की टीमें मौके पर मौजूद हैं। किसी भी एंगल को बंद नहीं रखा गया है, हर दिशा में जांच की जा रही है। Delhi Red Fort Car Blast

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की जानकारी ली है और मंगलवार सुबह गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। Delhi Red Fort Car Blast

हरियाणा नंबर की कार से हुआ धमाका

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमाका जिस कार में हुआ उसका नंबर HR26 से शुरू होता है। यह कार नदीम शाह नाम के व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। कार मालिक सलमान से पूछताछ जारी है, जिसने दावा किया है कि उसने यह कार पहले ही बेच दी थी। अब पुलिस RTO के रिकॉर्ड से नए मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।Delhi Red Fort Car Blast

NIA, NSG और UP ATS मौके पर

दिल्ली पुलिस की FSL टीम, NIA, NSG और उत्तर प्रदेश ATS की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से नमूने जुटाए हैं और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।Delhi Red Fort Car Blast

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,धमाका इतना तेज था कि कार के टुकड़े उड़कर दूर जा गिरे। कई लोग जल गए। धमाके के बाद चारों तरफ धुआं छा गया।Delhi Red Fort Car Blast

देशभर में हाई अलर्ट – RSS मुख्यालय तक सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली धमाके के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, चंडीगढ़ और केरल में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
नागपुर में स्थित RSS मुख्यालय और मुंबई के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी राज्यों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।Delhi Red Fort Car Blast

राहुल गांधी और पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स (Twitter) पर लिखा –“दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख है।”Delhi Red Fort Car Blast

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट करते हुए शोक जताया और लिखा –“दिल्ली विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई है।”Delhi Red Fort Car Blast

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा, जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने लालकिला क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल से बरामद धातु के टुकड़ों की जांच की जा रही है।Delhi Red Fort Car Blast

फायर विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन विस्फोट के कारणों का पता लगाना अभी बाकी है।Delhi Red Fort Car Blast

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button