प्याज को काटें नहीं, फोड़ें: बुजुर्गों की परंपरा के पीछे छुपा था विज्ञान!

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे दादा-दादी, नाना-नानी प्याज को चाकू से काटने की बजाय अक्सर हाथ से फोड़कर क्यों खाते थे? जबकि आज के दौर में सलाद की प्लेट में सुंदर-सजी प्याज की गोल स्लाइस आम हैं, तब पुराने समय में प्याज को मुक्का मारकर या हल्का दबाकर फोड़ा जाता था और ऐसे ही खाया जाता था। लेकिन यह केवल एक ग्रामीण आदत या परंपरा नहीं थी — इसके पीछे छिपा है गहरा विज्ञान और स्वास्थ्य रहस्य।
सल्फर और सल्फ्यूरिक एसिड का खेल
प्याज काटते ही उसमें मौजूद सल्फर युक्त यौगिक वायुमंडलीय ऑक्सीजन और एंजाइम्स के संपर्क में आकर सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) में बदल जाते हैं। यह वही रसायन है जो धातुओं को गला सकता है — और यही कारण है कि प्याज काटते समय आंखों से पानी आने लगता है।
लेकिन जब प्याज को फोड़ा जाता है, तो यह रासायनिक प्रक्रिया धीरे होती है और अम्ल का प्रभाव सीमित हो जाता है। यही वजह है कि प्याज को फोड़ने से आंखों में जलन नहीं होती और सल्फर यौगिकों का अधिकतम स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
क्वेरसेटिन: जवानी और हृदय की रक्षा करने वाला सुपर यौगिक
नीदरलैंड्स की वेगेनिनजेन यूनिवर्सिटी की रिसर्च बताती है कि प्याज के बीच वाले हिस्से में मौजूद क्वेरसेटिन एक बेहतरीन ऐंटिऑक्सिडेंट है, जो विटामिन-E का प्राकृतिक स्रोत है और शरीर में सूजन, हृदय रोग, और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
100 ग्राम प्याज में 22.4 से 51.8 मिलीग्राम तक क्वेरसेटिन होता है — जो चाय या सेब की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावी है।

हड्डियों के लिए भी वरदान
स्विट्ज़रलैंड के बर्न विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया कि चूहों को प्रतिदिन 1 ग्राम प्याज देने से उनकी हड्डियों की मजबूती में 17% तक सुधार हुआ। इसका अर्थ है कि प्याज न सिर्फ आपकी आंखों में आंसू लाता है, बल्कि हड्डियों को मजबूत और दिल को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
फोड़े प्याज, काटें नहीं!
प्याज की परतों के बीच मौजूद झिल्लियां काटने पर अंदर चली जाती हैं और पाचन में बाधा डालती हैं, लेकिन फोड़ने से वे आसानी से अलग हो जाती हैं। यही कारण है कि हमारे बुजुर्ग प्याज को चाकू से नहीं काटते थे, बल्कि हाथ से फोड़कर खाते थे — या फिर खेत से ताजा हरे प्याज तोड़कर सीधे खा लेते थे।
आधुनिकता बनाम परंपरा
आज के दौर में जहां आधुनिक किचन में हर चीज़ को काटने और सजाने का चलन है, वहीं यह वैज्ञानिक शोध साबित करता है कि हमारे पूर्वजों की परंपराएं केवल आदत नहीं, स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़ी समझ पर आधारित थीं।
स्वास्थ्य सलाह
आने वाले समय में यदि आप प्याज को सलाद में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसे फोड़कर खाएं, न कि काटकर। इससे आपको न केवल सल्फर और क्वेरसेटिन का भरपूर लाभ मिलेगा, बल्कि पेट और हृदय रोगों से भी बचाव होगा।
पुरानी आदतें, नई समझ: अब फोड़िए प्याज, काटिए बीमारियां!






