“दूसरों के धर्म के लिए दी गई कुर्बानी इतिहास में नहीं मिलती” — गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

आनंदपुर साहिब/रूपनगर (पंजाब): गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के गुरु, संत और समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
केजरीवाल बोले: “दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी… यह इतिहास में विरला उदाहरण”
समारोह में संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- इंसानियत में ऐसे तो बहुत मौके मिले जब किसी ने अपने धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी दी, लेकिन दूसरों के धर्म के लिए कुर्बानी देने के विरले मौके मिलते हैं। गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।
उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएँ आज भी दुनिया को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का संदेश देती हैं।
सभी धर्मों के गुरु हुए शामिल, साझा की गुरुजी की शिक्षाएँ
कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य धर्मों के धार्मिक गुरु शामिल हुए। सभी ने गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को याद करते हुए अपने विचार साझा किए।






