Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

दिल्ली की 3 अदालतों और 2 स्कूलों को बम धमकी: पटियाला हाउस में ब्लास्ट आरोपी की पेशी से पहले धमकी भरा मेल, जांच जारी

नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया जब तीन जिला अदालतों—पटियाला हाउस, साकेत कोर्ट और द्वारका कोर्ट—और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा मेल मिलते ही अदालतों को खाली कराया गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आया धमकी भरा मेल

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की अदालतों को मिला धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया है।
इस मेल के सामने आते ही तीनों कोर्ट कैंपस में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने तलाशी शुरू कर दी।


पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी पेशी से ठीक पहले धमकी

धमकी का समय भी बेहद संवेदनशील था। आज NIA लाल किला कार ब्लास्ट केस के आरोपी जसीर बिलाल वानी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने वाली थी। इसी पेशी से पहले सुबह 11 बजे धमकी भरा मेल मिला। आरोपी जसीर बिलाल उर्फ दानिश, हमले में मारे गए आतंकी डॉ. उमर का करीबी बताया जाता है। इसके चलते कोर्ट परिसर में पहले ही RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।


अदालती कार्यवाही कुछ देर रुकी, अब दोबारा शुरू

साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीर सिंह कसाना ने बताया कि धमकी के बाद अदालती कार्यवाही करीब दो घंटे स्थगित की गई। पटियाला हाउस कोर्ट में भी थोड़ी देर के लिए कार्यवाही रुकी, लेकिन अब लंच के बाद सभी गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।


सुबह दो CRPF स्कूलों को भी धमकी, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला

अदालतों में धमकी भेजे जाने से पहले सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली के प्रशांत विहार और द्वारका स्थित CRPF स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दावा किया कि स्कूल कैंपस में विस्फोटक रखा गया है।

✔ स्कूलों को खाली करवाया गया
✔ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे
✔ तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार—स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी अफवाह निकली।”


धमकी देने वाले का फोन बंद, पुलिस तलाश में जुटी

स्कूलों को धमकी देने वाले व्यक्ति का फोन कॉल के बाद बंद हो गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
वहीं अदालतों को भेजे गए मेल की भी साइबर टीम जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button