Viral Newsआज की ख़बरहरियाणा

पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमयी मौत पर दर्ज हुई हत्या की FIR

पंचकूला | पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमयी मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। CBI ने इस केस में बाकायदा हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली है। यह केस अब सीधे ‘मर्डर एंगल’ से जांचा जाएगा।

अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर 2025 को पंचकूला स्थित घर में हुई थी। शुरुआती जांच में मौत का कारण दवाइयों की ओवरडोज और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बताया गया था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमयी मौत पर हत्या की FIR

वीडियो में अकील ने लगाए थे गंभीर आरोप

हरियाणा पुलिस को मिले वीडियो में अकील अख्तर ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि उसे अपनी जान को खतरा है। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने FIR दर्ज कर SIT बनाई थी।

अब चूंकि यह मामला कई राज्यों की जुरिस्डिक्शन से जुड़ा है, इसलिए CBI ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

पड़ोसी ने की थी शिकायत

मालेरकोटला निवासी शमशुद्दीन ने इस वीडियो को सबूत मानते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि अकील की मौत एक साजिशन हत्या है। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि अकील के पिता, पत्नी और मां — तीनों के बीच व्यक्तिगत विवाद और अवैध संबंधों का जटिल मामला था, जिसके चलते अकील मानसिक दबाव में था।

हाई-प्रोफाइल मामला, CBI जांच से बढ़ी हलचल

अकील की मां रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हैं, जबकि पिता मोहम्मद मुस्तफा पंजाब पुलिस के पूर्व DGP (मानवाधिकार) रह चुके हैं। मुस्तफा ने पहले यह भी कहा था कि उनका बेटा लंबे समय से मानसिक बीमारी और नशे की समस्या से जूझ रहा था।

CBI की जांच से अब इस हाई-प्रोफाइल केस में कई नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button