चंडीगढ़ में पहला “एंटरप्रिन्योरशिप एंड पेरेंटिंग कंक्लेव – एनपार्क 24” का आयोजन
चंडीगढ़, 20 दिसंबर, 2024: चंडीगढ़ में पहली बार विद्यार्थियों को एंटरप्रिन्योरशिप और अभिभावकों को आधुनिक पेरेंटिंग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से “एंटरप्रिन्योरशिप एंड पेरेंटिंग कंक्लेव – एनपार्क 24” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का नेतृत्व दास एंड ब्राउन एक्स्पीरिएंशनल लर्निंग स्कूल (डी-बेल्स) द्वारा ट्राईनिटी के सहयोग से किया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 31 स्थित सीआईआई केंद्र में होगा। डी-बेल्स की चीफ लर्निंग ऑफिसर रुचिका शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें दो पैनल डिस्कशन्स और विभिन्न सत्रों के माध्यम से एंटरप्रिन्योरशिप और पेरेंटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।
पहला पैनल: “रेजिंग फ्यूचर इंटरप्रिन्योर”
इस सत्र में प्रमुख उद्योगपति विद्यार्थियों को एंटरप्रिन्योरशिप के गुर सिखाने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे। पैनल में लाहौरी जीरा के फाउंडर सौरभ मुंजाल, सिगनिसेट के सीईओ हरित मोहन, यू-एंगेज के संस्थापक समीर शर्मा, और हैप्पीनेस इस लव की फाउंडर ज्योतिका बेदी जैसे दिग्गज शामिल होंगे।
दूसरा पैनल: “नेक्स्ट जेनरेशन पेरेंटिंग”
यह सत्र आधुनिक पेरेंटिंग की चुनौतियों और समाधानों पर केंद्रित होगा। इस पैनल में पूर्व आईएएस और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्री, एक्सएल स्काउट के फाउंडर कोमल तलवार, कंटेंट फैक्ट्री की ऋतिका सिंह, एपल एजुकेशन की हरप्रीत रंधावा और शिक्षाविद् कविता दास जैसे विशेषज्ञ भाग लेंगे।
गणमान्य हस्तियां होंगी शामिल
कार्यक्रम में एडीजीपी (पंजाब) प्रवीण सिन्हा, स्कूल शिक्षा के सचिव के के यादव, आयकर विभाग की एडिशनल कमिश्नर लगनप्रीत संधु और प्रसिद्ध ब्लॉगर लेखिका डॉ. मंजुला श्रॉफ जैसी कई नामी हस्तियां उपस्थित होंगी।
शिक्षा में नई शुरुआत
चीफ लर्निंग ऑफिसर रुचिका शर्मा ने बताया कि डी-बेल्स का उद्देश्य पारंपरिक अंकों पर आधारित मूल्यांकन प्रणाली से हटकर एक्टिविटी बेस्ड एक्सपेरेंशियल लर्निंग पर जोर देना है। यह विद्यार्थियों को उनकी क्षमताओं को पहचानने और उनके कौशल को विकसित करने में मदद करेगा।
एनपार्क 24 न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि यह क्षेत्र में शिक्षा और उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।






