Gold Prices india Drop: ट्रंप के ऐलान से बाजार में हड़कंप – जानिए 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Gold Prices india Drop: सोने की कीमतों में बीते कुछ समय से जारी उछाल पर अचानक ब्रेक लग गया है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड के रेट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। महज एक दिन में सोना ₹1409 प्रति 10 ग्राम टूट गया, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों के बीच हलचल मच गई है।
MCX पर ₹1409 की गिरावट, अब भाव ₹1,00,389
MCX पर सोमवार को 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का भाव गिरकर ₹1,00,389 पर आ गया। इससे पहले ये दिन में ₹1,01,199 के स्तर तक गया था। MCX पर गोल्ड का ऑल टाइम हाई ₹1,02,250 रहा है, जिससे अब सोना करीब ₹1861 सस्ता हो चुका है।
ट्रंप के ऐलान से इंटरनेशनल मार्केट भी हिला
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साफ किया कि गोल्ड (Gold) पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इस बयान के तुरंत बाद इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड (Gold) फ्यूचर्स की कीमतों में 2.48% की गिरावट आ गई और यह $3,404.70 प्रति औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दिखा असर
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड (Gold) का भाव ₹1,00,201 था, जो दिन के अंत तक गिरकर ₹99,957 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं,
-
22 कैरेट (Gold) गोल्ड: ₹97,560 प्रति 10 ग्राम
-
20 कैरेट (Gold) गोल्ड: ₹88,960 प्रति 10 ग्राम
जानिए क्यों बढ़ते हैं या घटते हैं गोल्ड के दाम
सोने (Gold) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मार्केट ट्रेंड, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरें, महंगाई और राजनीतिक अनिश्चितता जैसी वैश्विक घटनाओं से प्रभावित होती हैं। ट्रंप के बयान ने बाजार में यह भरोसा पैदा किया कि सोने (Gold) पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा, जिससे निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी।






