Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

वर्ल्ड कप चैंपियन बेटियों का भव्य स्वागत: अमनप्रीत कौर और हरलीन कौर के स्वागत को एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री और परिवारजन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अमनप्रीत कौर और हरलीन कौर आज चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। पंजाब सरकार की ओर से इन दोनों चैंपियन बेटियों का शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस मौके पर पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक अमनदीप कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

सीएम भगवंत मान ने दी थी बधाई

दोनों ही खिलाड़ी मोहाली की रहने वाली हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों को बधाई दी थी और कहा था कि “पंजाब की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है।”

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और इनाम

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने घोषणा की है कि जल्द ही चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

  • कैप्टन हरमनप्रीत कौर, खिलाड़ी अमनजोत कौर, और फील्डिंग कोच मुनीश बाली को भी सम्मानित किया जाएगा।

  • अमनप्रीत कौर और हरलीन कौर को ₹11-11 लाख रुपये का नकद इनाम, जबकि कोच मुनीश बाली को ₹5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

हरलीन का मजेदार सवाल पीएम मोदी से

वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान हरलीन कौर ने पीएम से मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा —सर, मैं आपकी स्किन केयर रूटीन जानना चाहती हूं, आप बहुत ग्लो करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button