Haryana : हरियाणा में बड़ी कार्रवाई: 16 मेडिकल स्टोर सील, आरती सिंह राव का सख्त संदेश

Haryana : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार अवैध नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि जो भी केमिस्ट या मेडिकल स्टोर मालिक इस अवैध धंधे में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरियाणा (FDA) ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान की कमान आयुक्त मनोज कुमार ने संभाली, जबकि इसकी प्रत्यक्ष निगरानी राज्य ड्रग्स कंट्रोलर लालित कुमार गोयल ने की।Haryana News
सिरसा में चला व्यापक छापेमारी अभियान
अवैध नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिरसा जिले में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
इस दौरान 8 विशेष टीमें गठित की गईं, जिनमें 35 सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर (SDCOs) और विभिन्न जिलों से आए ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर (DCOs) शामिल थे।इन टीमों ने कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा, रानियां और सिरसा शहर में एक साथ कार्रवाई की। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम 6 बजे तक जारी रही। Haryana News
16 मेडिकल स्टोर सील, 67 दुकानों का निरीक्षण
अभियान के दौरान अधिकारियों ने 67 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से 16 दुकानों को नियमों का उल्लंघन और रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने पर सील कर दिया गया। साथ ही 15 दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। सभी उल्लंघनकर्ताओं को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और नियम 1945 के तहत की जाएगी।Haryana News
हरियाणा सरकार की सख्त नीति: नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा —हरियाणा सरकार नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जो लोग नशीली या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में लिप्त हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि राज्यभर में ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।Haryana News
यह भी पढ़ें : –






