Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

Haryana News: कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर भव्य समागम, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर भव्य राज्यस्तरीय समागम आयोजित कर रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में PM नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

PM मोदी का ट्वीट—कल शाम कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा

pm modi tweet

PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कुरुक्षेत्र आगमन की जानकारी साझा करते हुए लिखा-हरियाणा की पुण्यभूमि कुरुक्षेत्र में कल शाम कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनूंगा। करीब 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पांचजन्य’ के लोकार्पण के बाद महाभारत अनुभव केंद्र जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। लगभग 4:30 बजे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागी बनूंगा। यहां उनके सम्मान में विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके बाद पवित्र ब्रह्म सरोवर में पूजा-अर्चना का भी सुअवसर मिलेगा।

CM नायब सिंह सैनी ने किया स्थल का निरीक्षण—तैयारियों में नहीं होगी कोई कमी

समागम से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम स्थल का व्यापक दौरा किया। उन्होंने मुख्य मंच,संगत स्थल,सुरक्षा प्रबंध,पार्किंग,प्रदर्शनी क्षेत्र,आगंतुकों की सुविधाओं,का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

सीएम सैनी ने कहा कि—“PM के दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं 100% दुरुस्त हों। रूट प्लान, बैठने की व्यवस्था और तकनीकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।”उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम कर समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सुविधा देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button