Haryana Old Age Pension Hike: सरकार ने बढ़ाई पेंशन, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Haryana Old Age Pension Hike: त्योहारों के इस सीजन में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को दिवाली से पहले खुशियों का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुढ़ापा पेंशन (Old Age Pension) में ₹200 की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब हरियाणा में पात्र बुजुर्गों को ₹3,200 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
दिवाली से पहले बुजुर्गों के लिए खुशखबरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और सुख-सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के हर बुजुर्ग का जीवन गरिमा और आत्मनिर्भरता से भरा हो, इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।”
इस फैसले से लाखों पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा और त्योहार से पहले राहत की लहर दौड़ गई है।
जनवरी में भी हुई थी पेंशन वृद्धि
जनवरी 2024 में भी हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में ₹250 की बढ़ोतरी की थी, जिससे राशि ₹2,750 से बढ़कर ₹3,000 हो गई थी। अब एक बार फिर ₹200 की वृद्धि के साथ पेंशन ₹3,200 प्रतिमाह हो गई है।
10 साल में ₹2,200 की बढ़ोतरी
2014 में जब हरियाणा में भाजपा सरकार आई थी, तब बुढ़ापा पेंशन मात्र ₹1,000 प्रतिमाह थी। अब 2025 में यह ₹3,200 प्रति माह हो चुकी है। यानी पिछले दस वर्षों में कुल ₹2,200 की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सरकार ने 10 बार पेंशन बढ़ाई, जिससे बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।
मनोहर लाल ने पहले ही दिए थे संकेत
कुछ दिन पहले करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन की राशि जल्द बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया था कि ₹3,000 की मौजूदा राशि को ₹3,200 किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस वादे को पूरा कर दिया है।






