Trending NewsViral NewsWorld News

Miss Universe 2025: फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स, 130 देशों को पछाड़कर रचा इतिहास

Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosch: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2025 में इस साल मैक्सिको ने शानदार जीत दर्ज की है। मैक्सिको की खूबसूरत मॉडल फातिमा बॉश ने 130 देशों की प्रतिनिधियों को मात देकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। 25 वर्षीय फातिमा शुरुआत से ही विवादों में रहीं, लेकिन तमाम विरोधों और चर्चाओं के बीच उन्होंने अपनी खूबसूरती व बुद्धिमत्ता के दम पर दुनिया को प्रभावित कर दिया।

विवादों के बीच चमकी फातिमा बॉश की किस्मत

फाइनल से पहले फातिमा बॉश को मिस थाईलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने लाइव शो में फटकार लगाया था। उनकी बुद्धिमत्ता पर भी सवाल उठाए गए थे। इस विवाद के बाद फातिमा ने मंच से वॉकआउट किया, और हैरानी की बात यह रही कि कई अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी उनका साथ देते हुए स्टेज छोड़ दिया था। फिर भी, फाइनल में फातिमा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को प्रभावित किया और इतिहास रच दिया।

74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फातिमा की धमाकेदार जीत

फाइनल स्टेज पर सभी देशों की सुंदरियां इवनिंग गाउन पहनकर उतरीं। लंबी प्रतियोगिता और कई कठिन राउंड के बाद फातिमा बॉश विजेता बनीं।

भारत की मनिका विश्वकर्मा नहीं पहुंच पाईं टॉप 12 में

भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। लेकिन वह टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं और केवल 30वें राउंड तक ही पहुंच पाईं।

टॉप 12 में छाए ये देश

इस साल टॉप 12 में शामिल देश थे: ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, कोट डी आइवर, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड और माल्टा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button