Viral Video: बच्चों को बचाने के लिए कुत्ता बना सुपरहीरो, बिल्डिंग से लगाई छलांग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला, लेकिन प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू जर्मन शेफर्ड अपने पड़ोस बच्चों की जान बचाने के लिए ऐसी बहादुरी दिखाता है कि लोग उसे “रियल सुपरहीरो” कहने लगे हैं।
इस वायरल वीडियो में जो कुछ कैमरे में कैद हुआ, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। इस कहानी में ना तो कोई सुपरमैन है, ना ही कोई अवेंजर्स… बल्कि है एक वफादार कुत्ता, जो जान जोखिम में डालकर बच्चों की सुरक्षा करता है।

क्या है वीडियो में खास?
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक गली में कुछ छोटे बच्चे मस्ती में खेल रहे हैं, हंसी-मजाक की आवाजें चारों ओर गूंज रही हैं। लेकिन तभी एक आवारा कुत्ता उनकी तरफ तेजी से बढ़ता है। बच्चे बेखबर हैं, खतरे को महसूस नहीं करते।
दूसरी ओर, एक जर्मन शेफर्ड, जो कुछ दूरी पर एक घर की छत से बैठा सब देख रहा होता है, अचानक एक्टिव हो जाता है। वो फुर्ती से बिल्डिंग का गेट फांदता है और फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाकर सीधा सड़क पर उतरता है। बिना एक पल गवाएं, वह बच्चों की ओर दौड़ते कुत्ते को रोकता है।
सिर्फ रोका नहीं, हिम्मत तो ऐसी दिखाई कि दुश्मन पलट कर नहीं देखा!
जैसे ही वह जर्मन शेफर्ड उस आवारा कुत्ते के सामने आता है, वह उसे इतनी जोर से धक्का देता है कि सामने वाला भागने पर मजबूर हो जाता है। बच्चों की जान बच जाती है और वह मासूम सुरक्षित अपने घर की ओर लौटते हैं।
सुपरहीरो डॉग भी शांति और गर्व के साथ वापसी करता है – जैसे उसने अपना मिशन पूरा कर लिया हो।
लोगों का दिल जीत रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
यह वीडियो X (ट्विटर) पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज़ और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।






