आज की ख़बरआर्थिक

Hyundai की नई SUV IONIQ 5 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 690KM रेंज का दावा

नई दिल्ली। Hyundai ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 का नया वर्जन लांच किया है। नई Ioniq 5 का शुरुआती प्राइस लगभग 55.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Gravity Gold Matte, Optic White, Titan Grey और Midnight Black Pearl कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

नई Hyundai Ioniq 5 के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट और रियर में बंपर का डिजाइन बदला गया है। इसके नई फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और एलॉय व्हील हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV का बाकी डिजाइन इसके पुराने मॉडल के समान है। इसके इंटीरियर में नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें डुअल 12.3 इंच और 12.3 इंच इंफोटेनमेंट और क्लस्टर डिस्प्ले और बदले हुए डिजाइन के साथ स्मार्टफोन चार्जिंग पैड है। नई Hyundai Ioniq 5 में कार नेविगेशन कॉकपिट, कंट्रोलर ओवर-द-एयर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

देश में ह्यंडई की यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tarun Garg ने कहा, “कंपनी की Ioniq 5 ने इंटरनेशनल मार्केट में सफलता हासिल की है और इसे बड़े मार्केट्स में कस्टमर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। Ioniq 5 ने ह्युंडई की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके नए वर्जन के साथ हमने ड्राइविंग रेंज, टेक्नोलॉजी और सुविधा को बढाया है।” इस वर्ष की शुरुआत में ह्यंडुई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक की चार्जिंग कैपेबिलिटी को बढ़ाया था।

इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी 100 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फास्ट चार्जिंग के अलावा कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका डिजाइन स्टैंडर्ड क्रेटा के लगभग समान है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 39 मिनट लगेंगे। इससे पहले यह चार्जिंग 58 मिनटों में होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button